हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारत जल्द टॉप...

    भारत जल्द टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में शामिल होगा और इस सपने को पूरा करेंगे युवा : पीयूष गोयल

    Ghaziabad News

    ऐसे रोजगार मेले देश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान है: केशव प्रसाद मौर्य

    •  एचआरआईटी कॉलेज परिसर सांसद रोजगार मेला संपन्न, सैकड़ों युवाओं का सपने हुआ कार

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप के प्रांगण में मंगलवार को शानदार सांसद रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों बेरोजगार युवाओं का सपना साकार हुआ। कार्यक्रम में पीयूष गोयल  केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। और रोजगार  मेले का भव्य आयोजन  राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कराया। Ghaziabad News

    मुख्य अतिथि पीयूष गोयल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, बीजेपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  ममता त्यागी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा, विधायक  अतुल गर्ग, विधायक मंजू शिवाच, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक  सुनील शर्मा, विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व एमएलए सुदेश शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व मंत्री  बालेश्वर त्यागी व कृष्ण वीर सिंह सिरोही जी, एकेटीयू के वाइस चांसलर डॉ जेपी पांडेय, एचआरआईटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल डीपीएसएचआरआईटी कैम्पस की मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल आदि की मौजूदगी में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। Ghaziabad News

    क्या बोले केंद्रीय मंत्री

    रोजगार मेले के मुख्य अतिथि  केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल  ने कहा कि भारत बहुत जल्द टॉप तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होगा और इस सपने को देश के युवा पूरा करेंगे। युवा वर्ग देश की सेवा के साथ -साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। साथ ही पीयूष गोयल ने रोजगार मेले में रोजगार माये प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    क्या बोले डिप्टी सीएम | Ghaziabad News

    सांसद रोजगार मेले की अध्यक्षता कर रहे उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने राज्य सभा  सांसद अनिल अग्रवाल को भव्य रोजगार मेला आयोजित करने  के लिए बधाई दी। उन्होंने  कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले देश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान है। और आज यह बहुत खुशी की बात है कि इतने सारे युवाओं ने  रोजगार प्राप्त किया । साथ ही उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। उन्होंने  कहा कि आज भारत चांद पर पहुंच गया है। और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। इस दौरान उन्होंने करीब 200 अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र भी दिए। कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये जाने की प्रक्रिया जारी रही।

    Ghaziabad News

    कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि आयोजित सांसद रोजगार मेले  में करीब 2000 अभ्यर्थी  रोजगार पाने में सफल हुए है।आयोजित रोजगार मेले में सैकड़ो युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ और वह भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेले आयोजित करते रहेंगे ताकि देश के भविष्य निर्माण में वह भी अपना योगदान दे सके। मुख्य अतिथि  केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल   को राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर और  अध्यक्ष  उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  को वाईस चेयरमैन  अंजुल अग्रवाल  ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इन कंपनियों ने लिया सांसद रोजगार मेले में हिस्सा | Ghaziabad News

    इस रोजगार मेले में 206 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें मुख्यतः पेटीएम, एचडीएफसी, पारले एग्रो न्यू एसीई लिमिटेड, एसीसी सीमेंट, टाटा मोटर्स, बजाज मोटर्स, एन आई आई टी फाउंडेशन, युनिकेम फार्मेसी, श्रीराम पिस्टन सुबरोज, बजाज कैपिटल, बोनम सॉफ्टवेयर कोंटिनेंट्स कार्बन, कंपीटल, एफईएन जाना स्मॉल फाइनेंस आदि कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों से आए  एचआर ने पहले प्रतिभागियों के इंटरव्यू लिये इसके बाद ग्रुप डिस्कशन में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को लेटर ऑफ इंटेंट, अपॉइंटमेंट लेटर दिये। कंपनियों से आये सभी एच आर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 5 से 6 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    ये छात्र हुए रोजगार मेले में शामिल

    इसमें 10वी, 12वी, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्र बीकॉम, बीटेक, एमटेक, एमबीए एमसीए, बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एलएलबी, डी फार्मा, बी फार्मा, एम फार्मा आदि पाठ्यक्रमों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

    मेले में इनका रहा विशेष योगदान

    इस सांसद रोजगार मेले को सफल बनाने में एचआरआईटी ग्रुप के महानिदेशक डॉ  वीके जैन ग्रुप निदेशक डॉ  एन के शर्मा, डीन एकेडमिक डॉ  हरीश तलुजा, टीएनपी हेड   शेलेन्द्र सोनी, निदेशक डॉ  निर्दोष अग्रवाल, निदेशक डॉ राम कुमार राय, निदेशक सीएन सिन्हा, डॉ अनिल कुमार, डॉ  एम के जैन, डा नवनीत शर्मा, ,डा पूजा अरोड़ा, डॉ  शद्वी सूद, मिस रंजना शर्मा, डॉ  शबनम जैदी, डॉ . अरविंद राठौर गौरव शर्मा, विनोद कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा, राज कुमार तेवतिया, सचिन कौशिक, अलका बसल, धमेन्द्र सिंह प्रभाकर मिश्रा, डॉ  रूपांजलि आचार्य, गुरविन्द  कंसल, व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  अतुल भूषण सहित सभी शिक्षकों व संस्था में कार्यरत कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें:– बड़ौत के अंकित इन्सां राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here