हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ युवाओं के लिए...

    युवाओं के लिए रोजगार मेला 15 को

    Employment

     दर्जनभर कंपनियों में विभिन्न पदों पर की जाएगी

    योग्य युवाओं की भर्ती (Employment )

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। युवाओं के लिए 15 नवंबर को राजकीय स्नातकोत्तर (Employment ) महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र की मंडल रोजगार अधिकारी डॉ. ललिता महतानी ने बताया कि रोजगार विभाग के आदेशानुसार बेरोजगार युवाओं के लिए 15 नवंबर को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    कंपनियों में विभिन्न पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी  (Employment )

    • इसमें डीसीएम, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, एचपी कॉटन,
    • आदित्य बिरला, महालक्ष्मी, पैट टेक्नोलोजी, नवभारत फटीर्लाइजर, रविंद्रा ट्यूब्स,
    • जियो, एसआईएस पुखराज हेल्थ केयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, उज्ज्वल बायोटेक,
    • यूनिक मोटर्स, जोबवाला डॉट कॉम, सैटिन क्रेडिट केयर व जैमेटो

    इत्यादि कंपनियों में विभिन्न पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में 18 से 40 आयुवर्ग के 12वीं से स्नातकोत्तर तक शिक्षित युवा भागीदारी कर सकते हैं। सभी युवा अपने साथ रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड व अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर निर्धारित दिवस पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।