हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खाली बाल्टिया...

    खाली बाल्टियां बजा कर किया रोष प्रदर्शन

    Empty Buckets Played Fury Performance

    शहर के कई वार्डों में पानी को तरसे लोग

    लुधियाना/जगराओं। शहर के कई वार्डों में पानी को तरसे लोगों ने खाली बाल्टियां बजा कर रोष प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ (Empty Buckets Played Fury Performance) जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वार्ड नंबर 8,9 व 10 के बलदेव सिंह, राम जी दास, रेनूं बाला, वीना रानी, महिंद्र कोर, भजनो, सेवा सिंह, चरनजीत कौर, कुलदीप कौर, कृष्ण लाल, बलदीप कौर सहित अन्य मौहल्ला निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हमारे घरों में पानी न आने कारण बहुत बड़ी परेशानी आ रही है। इस समस्या का कोई हल न होता देख कर हमें मजबूरन सड़कों पर उतर कर रोष के तौर पर खाली बाल्टियां खटका कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

    प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    जब वार्ड के एमसी जिन्दर सिंह के साथ बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मैंने नगर कौंसिल के अध्यक्ष चरनजीत (Empty Buckets Played Fury Performance) कौर के पति सीनियर कांग्रेसी नेता अमरनाथ कल्याण के साथ कई बार पानी की समस्या बारे बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मोटर का बोर दब जाने कारण यह पानी की समस्या पैदा हुई है और इस समस्या को जल्द ही नई मोटर का बोर कर पानी की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस संबंधी ठेकेदार रिंकू ककड़ कहना का था कि कुछ घरेलू समस्या के कारण काम रुक गया था परंतु अब जल्द ही 3-4 दिनों में नई मोटर का बोर कर मोटर चला दी जाएगी व पानी समस्या का हल कर प्रतिदिन की तरह पानी को घरों में पहुंचाया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।