हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुलगाम में सु...

    कुलगाम में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

    Pahalgam Attack Mastermind
    Pahalgam Terror Attack Live Update: ये आतंकी निकला पहलगाम आतंकी हमले का 'मास्टरमाइंड'

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आज सुबह कुलगाम के सिघनपोर में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

    सुरक्षा बलों ने गांव से आवागमन के सभी मार्गों को बंद करने के बाद लक्षित इलाके की ओर बढ़ना शुरू किया, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने का अनुमान है। इस बीच, आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।