हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश बारामूला में ...

    बारामूला में मुठभेड़, तीन सैनिक घायल

    Encounter in Anantnag, three terrorists killed

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ (Encounter) में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बारामूला के मालवान गाँव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

    एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here