हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने बटमालू में लश्कर कमांडर नवीद जट्ट को घेरा, जवान शहीद

    Encounter, Batmalum Security, Force, Militant

    जम्मू–कश्मीर का एक जवान व CRPF के दो जवान घायल हो गए

    श्रीनगर (एजेंसी)।  श्रीनगर के बटमालू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर नवीद जट्ट को घेर लिया है। इस मुठभेड़ में SOG का एक जवान शहीद हो गया है और एक जम्मू-कश्मीर का एक जवान व CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं। राज्य की डीजीपी एसपी वैद ने ट्विटर पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि बटमालू में आतंकियों के छिपने की सूचना मिलने के बाद स्थानी पुलिस और सेना के सुरक्षाबलों ने ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाया।

    सुरक्षाबलों द्वारा खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों ने आतंकी को घेरा हुआ है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें