हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुपवाड़ा में ...

    कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

    Terrorist

    श्रीनगर 07 मार्च(एजेंसी)

    उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंडवाड़ा में कल रात सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुरक्षा बलों ने हंडवाड़ा में घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान करालगुंड के समीप आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक आतंकवादी का शव और एक पिस्तौल बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने सुबह फिर से अभियान शुरू कर दिया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।