हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में म...

    पुलवामा में मुठभेड़: जवान शहीद, तीन आतंकवादी ढेर

    Encounter in Pulwama

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार सुबह तीन आतंकवादी मारे गये हालांकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा के जदूरा में कल देर रात तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

    उन्होंन बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। कर्नल कालिया ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और दो पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।