हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में स...

    पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी जो अभी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पामपाेर के समीप मीग गांव में आज सुबह संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान जब गांव में बाहर निकलने के रास्तों का सील कर लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

    Encounter with Militants

    अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे इलाकों में कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।