मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद, पुलिस थाना जवाहर नगर की कार्यवाही
Bikaner Encounter: बीकानेर। महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिला में मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों, जुआ सट्टा, अवैध हथियारों की धरपकड तथा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। Bikaner News
इसी अभियान के तहत 27 मार्च को पुलिस थाना जवाहरनगर के थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मय मुलाजमान द्वारा साधुवाली चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान सांयकाल को पंजाब की तरफ से ब्लैक कलर की टीशर्ट पहना हुए एक शख्स ब्लैक कलर के बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रुकवाना चाहा तो मोटरसाईकिल सवार पुलिस नाकाबन्दी के पास पहुंचकर अचानक यु टर्न मारकर मोटरसाईकिल वापिस पंजाब की तरफ भागने लगा।
शख्स द्वारा पुलिस पार्टी पर रिवाल्वर से तीन राउण्ड फायर किये गये
संदेह होने पर शख़्स का सरकारी वाहन से पीछा कर काबू करना चाहा तो 2 वाई गांव की तरफ जाने वाली मैन रोड पर मोटरसाईकिल छोङकर भागने लगा। जिसे रुकने का कहा गया तो शख्स द्वारा पुलिस पार्टी पर रिवाल्वर से तीन राउण्ड फायर किये गये। जवाबी कार्यवाही में शख्स के पैर में गोली लगी जिसे काबू किया गया। शख्स ने अपना नाम आकाश निगम पुत्र मुन्नालाल उम्र 25 साल निवासी पूर्णपुरा थाना पिनाट जिला आगरा उ. प्र. बताया। जिसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती करवाया गया है।
मौका से एक रिवाल्वर, तीन जिन्दा कारतूस, चले हुए कारतूस के खोके, स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल बिना नम्बरी बरामद किये जाकर इस संबंध में पुलिस थाना जवाहरनगर पर अभियोग संख्या 116/2026 धारा 109(1). 121(2),132 बीएनएस व 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया जाकर तपतीश श्री सुभाषचन्द्र पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के सुपुर्द की गयी है।
आरम्भिक पुछताछ में सख्श पंजाब के गैंगस्टर के सम्पर्क में होना तथा गिरोह के मुखिया से टारगेट प्राप्त होने पर टारगेट की रैकी करना व फायरिंग करने के लिये आना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा करीब दो माह पूर्व हनुमानगढ के भादरा क्षेत्र में अपने सहयोगी गुर्गों के साथ रुककर रैकी करना व फायरिंग की घटना की योजना बनाना बताया है जिससे विस्तृत पुछताछ जारी है। Bikaner News















