हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुलंदशहर में ...

    बुलंदशहर में क्लीनिक में घुस कर डाक्टर को गोली से उड़ाया

    shot the doctor sachkahoon

    बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बे में रविवार को एक दुस्साहिक वारदात में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े क्लीनिक में मरीज देख रहे चिकित्सक की गोली मार कर हत्या (Shot the Doctor) कर दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका गुलावठी के सामने डॉक्टर शादाब का चर्म रोग क्लीनिक है।

    आज अपरान्ह करीब 2:30 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश डॉक्टर शादाब के क्लीनिक में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी हत्या (Shot the Doctor) कर दी। बाद में वह तमंचे लहराते हुए मोटरसाइकिल में बैठे और फरार हो गए। उन्होंने बताया के घटना के पांच मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर होने दो बदमाश मृतक डॉक्टर के क्लीनिक में घुसे और उनके शरीर पर पुन: चार राउंड फायर किये कि कहीं वह जिंदा ना रह जाए।

    एसएसपी ने बताया कि मृतक डॉक्टर हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव पुराना निवासी है। घटना का अभी सही कारण नहीं पता चल पाया है। हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश भी हो सकती है । अपराधियों को पकड़ने के लिए छह टीमें गठित कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here