हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला थाना के अंतर्गत गाँव कुलताना में जमीन विवाद को (Rohtak News) लेकर घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गांव कुलताना निवासी संदीप ने बताया कि एक साल पहले गाँव के ही सुरेन्द्र ने उसे बताया कि बहराण रोड पर जमीन मिल रही है तुम मेरे साथ सांझी बन जाओ दोनों आधे-आधे रुपए देकर जमीन खरीद लेंगे, लेकिन संदीप ने मना कर दिया। सुरेन्द्र के बार-बार कहने पर उसके भाई जयदीन ने साढ़े सात लाख रुपए निकाल कर सुरेन्द्र को दे दिए। सुरेन्द्र ने खरीदी जमीन को अपनी पत्नी के नाम करवा दिया।

    इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। संदीप ने बताया कि न तो सुरेन्द्र (Rohtak News) ने उसे जमीन दी और न ही वह उसके रुपए दे रहा है। शाम को जब संदीप अपने परिजनों के साथ घर पर था तभी तभी सुरेन्द्र, उसकी पत्नी, दीपक व भोला घर में घुस आए और सुरेन्द्र ने चाकू निकाल कर संदीप पर हमला कर दिया। इसी दौरान झगड़े का शोर सुनकर अन्य पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए और हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here