हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कोल्ड वेव की ...

    कोल्ड वेव की चपेट में संपूर्ण उत्तर भारत, 24 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

    Weather in UP

    हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में कोहरे ने रोकी रफ्तार

    हिसार(सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण संपूर्ण उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में चल रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी शीत लहर का प्रकोप रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक इन राज्यों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। वहीं हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे ने भी रफ्तार रोक दी। घने कोहरे के कारण सड़कों व बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

    मौसम विभाग की माने तो अभी अगले 48 घंटे तक भी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद 21 जनवरी को जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्रों से होता हुआ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा तो 2 दिनों तक बारिश होगी। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, लेकिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच कम अंतर रहने की वजह से इन दिनों में भी ठंड बरकरार रहेगी।

    24 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद

    दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भी हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। पर 21 की अर्धरात्रि के बाद संभावित बारिश से पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ उत्तरी राजस्थान में मौसम पहले से बेहतर हो सकता है। भारत मौसम विभाग व स्काईवेदर के अनुसार तेजी से बदलते मौसम के बाद 24 जनवरी के बाद मौसम खुश्क परंतु साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद भी रात्रि के तापमान में गिरावट तो आएगी पर दिन में सूर्य चमकने की वजह से सर्दी का अहसास कम होगा।

    ‘‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव से 20 जनवरी तक आंशिक रूप से बादलवाई धीमी गति से सीत लहर की संभावना बनी रहेगी। 21 व 22 जनवरी को गरज-चमक तथा हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
    -मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग हकृवि हिसार।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here