हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home कारोबार EPFO News: ईप...

    EPFO News: ईपीएफओ ने इस कार्य में कर दिया कमाल, 14.58 लाख सदस्यों को होगा जबरदस्त फायदा

    EPFO News
    EPFO News: ईपीएफओ ने इस कार्य में कर दिया कमाल, 14.58 लाख सदस्यों को होगा जबरदस्त फायदा

    EPFO News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2025 में 14.58 लाख सदस्य जोडे हैं जो पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में 1.15 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि मार्च 2025 में जोड़े गये सदस्यों में से लगभग 7.54 लाख नए सदस्य हैं जो फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत मार्च 2024 की तुलना में 0.98 प्रतिशत ज्यादा हैं। आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में लगभग 2.92 लाख महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं। शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सदस्य जोड़ने में लगभग 59.67 प्रतिशत का योगदान दिया है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। वार रेस्तरां, सीमेंट,सामान्य बीमा, कैंटीन,ट्रैवल एजेंसियां और होटल क्षेत्र से सबसे ज्यादा सदस्य जोडे गये हैं।