हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home खेल दिल्ली हाफ मै...

    दिल्ली हाफ मैराथन में इथोपिया का खिताबी डबल

    Ethiopia title double

    नई दिल्ली। इथोपिया के धावकों ने दिल्ली हाफ मैराथन के 16वें संस्करण में अपनी श्रेष्ठता फिर साबित करते हुए खिताबी डबल अपने नाम कर लिया। रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई इस प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में इथोपिया के एमदेवर्क वालेलेगन ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता जबकि इथोपिया की यालेमजर्फ येहुआलाव ने महिला वर्ग में दूसरा सबसे तेज समय निकलते हुए जीत हासिल की। कोरोना के समय में दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन इस बाद सिर्फ एलीट अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय धावकों के साथ हुआ।

    ईनामी राशि के रुप में 27000 डॉलर मिले

    दिल्ली हाफ मैराथन में इस बार लगभग 50 धावकों ने हिस्सा लिया। नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई इस दौड़ का सबसे बड़ा आकर्षण 21 वर्षीय येहुआलाव का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। पिछले महीने विश्व एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही येहुआलाव ने 64 मिनट 46 सेकेंड में दौड़ पूरी की जो इस हाफ मैराथन के इतिहास में दूसरा सबसे तेज समय है। उन्हें ईनामी राशि के रुप में 27000 डॉलर मिले। इसके अतिरिक्त उन्हें 10000 डॉलर रिकॉर्ड बोनस के तौर पर मिले। महिला वर्ग में केन्या को दूसरा और इथोपिया को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में वालेलेगन ने दो बार के चैंपियन और हमवतन धावक एंडमलाक बेलिहू को बेहद मामूली अंतर से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

    वालेलेगन ने 58 मिनट 53 सेकेंड में दौड़ पूरी की जबकि बेलिहू ने 58 मिनट 54 सेकेंड का समय लिया। पुरुष वर्ग में इथोपिया को दूसरा और यूगांडा को तीसरा स्थान मिला। वालेलेगन को भी 27 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। भारत के अविनाश साब्ले ने 60 मिनट 30 सेकेंड का शानदार समय निकाला और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुरुष वर्ग में 10वें स्थान पर रहे। अविनाश भारतीयों में विजेता बने। उन्हें भारतीयों में विजेता बनने के तौर पर साढ़े तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा रिकॉर्ड बोनस के लिए एक लाख रुपये मिले।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।