हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दो दिन बाद भी...

    दो दिन बाद भी यमुना में कूदे बीएएमएस के छात्र का सुराग नही

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    विगत शनिवार को आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूद गया था मेडिकल छात्र हिमांशु

    • युवक की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है दर्जनभर गोताखोर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना नदी में कूदे हरियाणा के समालखा निवासी बीएएमएस के छात्र हिमांशु का दो दिन बाद भी कोई सुराग नही लग सका है। युवक विगत शनिवार को आत्महत्या के इरादे से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित ब्रिज से यमुना में कूद गया था। युवक की तलाश में पीएसी व प्राइवेट गोताखोर यमुना नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है।

    विगत शनिवार को शाम करीब पांच बजे हरियाणा के जनपद पानीपत के कस्बा समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी हिमांशु(20) बॉर्डर पर स्थित ब्रिज से यमुना नदी में कूद गया था। युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका है। नदी में कूदने से पूर्व युवक ने अपने परिजनों व दोस्तों को लोकेशन भी शेयर की थी। उसने ब्रिज पर खड़े बच्चों को अपना मोबाइल व टेबलेट देकर नदी में कूदने की वीडियों बनाने को कहा था। युवक हिमांशु बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी(बीएएमएस) का छात्र था। Kairana News

    वह यमुनानगर जिले में स्थित चौधरी देवीलाल आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस कर रहा था। युवक के नदी में कूदने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। घटना के बाद से ही युवक की तलाश में पीएसी व प्राइवेट गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है। रविवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर युवक के परिजनों से बात की थी। उन्होंने गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को भी युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया।

    करीब एक दर्जन गोताखोरों ने युवक की तलाश में तीन मोटरबोट के साथ में दिनभर यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। हालांकि शाम तक भी गोताखोरों को कोई सफलता नही मिल पाई। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश में करीब एक दर्जन गोताखोरों ने तीन मोटरबोट के साथ में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नही लगा है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, सुनी जनसमस्याएं