हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हर घर सम्मान ...

    हर घर सम्मान से लहराएं तिरंगा: विक्रमादित्य सिंह मलिक   

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: हर घर सम्मान से लहराएं तिरंगा: विक्रमादित्य सिंह मलिक 

    नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर आयुक्त समेत सभी कर्मचारी व विभागीय अधिकारियों ने उत्साह से किया प्रतिभाग | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Har Ghar Tiranga: हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय से लेकर शहीद स्थल नवयुग मार्केट तक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भव्य  तिरंगा यात्रा निकाली। Ghaziabad News

    नगर आयुक्त ने शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए गए। और 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी से अपने घरों पर, अपने प्रतिष्ठानों पर, राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की गई।उन्होंने कहा की सभी हर घर तिरंगा सम्मान से लहराएं। और स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि निगम के पांचो जोन में जोनल प्रभारी की देखरेख में प्रत्येक वार्ड के अंदर राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्य चल रहा है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद  और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Patriotism: देश भक्ति से परिपूर्ण फिल्म और गीतों के जरिये फिल्मकारो ने लोगों में देशभक्ति के जज्बे क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here