हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें ईवीट्रिक मोटर...

    ईवीट्रिक मोटर्स ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें, खासियतें

    ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ न्यूज)। इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ईवीट्रिक मोटर्स ने बुधवार को यहां इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में ईवीट्रिक राइड एचएस और ईवीट्रिक (EVTRIC Motors) माइट प्रो स्कूटर पेश किये।रोबोटेक निमार्ता पीएपीएल की सहायक कंपनी ईवीट्रिक मोटर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक मनोज पाटिल ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि उनकी कंपनी नवाचार करती है और वह इस ईवी एक्सपो में ये दो नये उत्पाद लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीट्रिक नये नेटवर्क विस्तार और उत्पादों के मामले में बहुत तेजी से बढ़ रही है। कंपनी पहले ही अपने आठ उत्पाद लॉन्च कर चुकी है।

    इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियतें

    • कंपनी देश के विभिन्न राज्यों में 200 डीलरशिप बना चुकी है।
    • इस वित्त वर्ष तक 500 डीलरशिप बनाने की योजना।
    • ईवीट्रिक राइड एचएस हाई-स्पीड ई-स्कूटर की अधिकतम स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
    • स्कूटरों की यह औसत स्पीड है।
    • इस स्कूटर की बैट्री एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक यात्रा करवा सकती है।
    • इसकी बैट्री चार घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है।
    • यह ई-स्कूटर रेड, ब्लैक, व्हाइट और ग्रे जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें – देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सक्रिय मामले स्वस्थ मामलों से कम

    यह रेड, व्हाइट और ग्रे रंग में उपलब्ध

    पाटिल ने कहा कि ईवीट्रिक माइटी प्रो स्टाइलिश और आरामदेह स्कूटर है। यह आसानी से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। पूरी बैटरी चार्ज करने में चार घंटे लगते हैं। यह रेड, व्हाइट और ग्रे रंग में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ई-स्कूटरों की लिथियम-आयन बैटरी निकाली जा सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here