हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश श्री जलालआणा ...

    श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में मरीजों की जांच

    Sirsa News
    श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में मरीजों की जांच

    Free Medical Check-up Camp: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सरसा की ओर से गांव श्री जलालआणा साहिब में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र मौजमस्तपुरा धाम में सोमवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों एवं स्टाफ सदस्यों ने पहुंचकर सेवाएं दीं। शिविर का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा के अनुसार विनती भजन एवं इलाही नारे के साथ हुआ। शिविर में 41 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां एवं उचित परामर्श दिया गया। Sirsa News

    इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप भादू ने कहा कि ब्लड प्रैशर व शुगर को लंबे समय तक अनदेखा न करें। समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं ताकि स्वास्थ्य की हानि न हो। उन्होंने कहा कि डिब्बा बंद व ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें, दिनचर्या में योगाभ्यास जरूर करें व डाइट में हरी सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करें। इसके साथ-साथ उन्होंने मिक्स अनाज के आटे का सेवन करने की सलाह दी।

    वहीं इस दौरान नेत्र विभाग से मोहन लाल ने कहा कि आँखों के मामले में किसी भी तरह की अनदेखी न करें और ना ही अपनी मर्जी से बिना जानकारी के आँखों में दवा डालें। इस मौके पर पीआरओ राजेन्द्र इन्सां, ओमप्रकाश कालांवाली, चरणजीत चन्नी, कुलदीप इन्सां, सतीश इन्सां, जीएसएम उमेद इन्सां, जुगती राम इन्सां, मक्खन इन्सां, सुखराज इन्सां व नंबरदार सुखदेव सिंह इन्सां सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News