हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्री खुशालदास...

    श्री खुशालदास विशेष शिक्षा विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई

    Hanumangarh News

    अभिभावकों से शिक्षा में सहयोग बढ़ाने का आह्वान

    हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विशेष शिक्षा विद्यालय का परीक्षा परिणाम (Examination Results) गुरुवार को घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा प्रथम में आरव प्रथम एवं गौरव वर्मा द्वितीय, कक्षा द्वितीय में माया प्रथम एवं लक्ष्मी द्वितीय, कक्षा तृतीय में अनिल प्रथम एवं तमन्ना द्वितीय, कक्षा चतुर्थ में आरजू प्रथम एवं वरुण द्वितीय, कक्षा षष्ठ में सुरेंद्र सिंह प्रथम एवं हर्षविंद्र द्वितीय तथा कक्षा सप्तम में लक्ष्मी प्रथम एवं सिमरनजीत द्वितीय स्थान पर रहे। Hanumangarh News

    कक्षा-वार मेधावी हुए सम्मानित | Hanumangarh News

    इस मौके पर श्री गुरुगोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण नाई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सोलंकी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीटीएम में रजनीश, भूपेंद्र सिंह, पूजा, सुमनप्रीत, तनुप्रिया, सोनिया सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रानी ने किया। Hanumangarh News