हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान फिर बने मिसाल...

    फिर बने मिसाल, अस्पताल में पानी पिलाने की सेवा शुरू

    Example made again, service started to serve water in hospital

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में मानवता भलाई के कार्यां में दिन-रात जुटी साध-संगत वर्तमान में जानलेवा बनी कोरोना महामारी के बीच कोरोना वारियर्स की भूमिका अदा कर रही है। इसके तहत साध-संगत पिछले कुछ दिनों से कोरोना वारियर्स डॉक्टर, पुलिस जवान, एम्बुलेंस कर्मियों को नीम्बू पानी पिलाने की सेवा कर रही है। साथ ही कोरोना वारियर्स को फल बांट उन्हें वर्तमान हालातों में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर सैल्यूट कर रही है।

    मानवता भलाई के कार्यां की कड़ी में अब हनुमानगढ़ ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला अस्पताल प्रशासन के आग्रह पर स्थाई रूप से पानी पिलाने की सेवा शुरू की है। रविवार को इस सेवा की शुरूआत पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की गई। सेवादारों ने अस्पताल स्टाफ के अलावा मरीजों व उनके परिजनों को पानी पिलाने की सेवा की। यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।

    Example made again, service started to serve water in hospital

    इसके अलावा सेवादारों की ओर से एक सप्ताह से अधिक समय से जिला अस्पताल में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर उठाकर गाड़ियों में भरने व भरे ऑक्सीजन सिलेंडर गाड़ियों से उतार कोरोना वार्ड में पहुंचाने की सेवा निरंतर की जा रही है। इससे अस्पताल स्टाफ को भी राहत मिली है। इस सेवा कार्य में 45 मैंबर कमेटी सदस्य सुमन कामरा इन्सां, सुरेश मरेजा इन्सां, ब्लॉक जिम्मेवार श्यामलाल गर्ग इन्सां, ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां, शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार राजेंद्र सिंह इन्सां, मिस्त्री करनैल सिंह इन्सां, कृष्ण इन्सां, सोनू इन्सां, गुरमेल इन्सां, अर्जुन इन्सां, नरेश इन्सां, गौरव इन्सां, संदीप इन्सां, मुकेश इन्सां, काली इन्सां, कालू इन्सां, हरीश इन्सां, राजन इन्सां, जानू इन्सां, सतनाम इन्सां, दिलीप इन्सां, अंशुल इन्सां, मुरलीधर इन्सां, साहिल इन्सां, मनीष इन्सां, गोविन्द इन्सां आदि जुटे हुए हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोरोना काल के बीच कोरोना वारियर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए सेवादारों की सराहना करते हुए दूसरों के लिए मिसाल बताया है।

    Example made again, service started to serve water in hospital

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना वारियर्स की मदद करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग, जयपुर के सेवादारों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को फल व नींबू पानी पिलाकर उनकी हौसला अफजाई की । सोसाइटी के सदस्य दिलबर नेगी इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान इकाई के 45 मैंबर कुलभूषण इन्सां के दिशा-निर्देशन में न केवल पुलिसकर्मियों बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी फल वितरित किए गए।

    उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के दौलतपुरा आश्रम के भंगीदास जगदीश इन्सां, डेरा की ब्लड समिति की जयपुर इकाई के जिम्मेवार राजेंद्र इन्सां, 25 मैंबर गंगाराम इन्सीं व आकाश इन्सां आदि ने पुलिस मुख्यालय, पुलिस थाना सांगानेर, सांगानेर सदर, प्रताप नगर, पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों तथा जयपुरिया राजकीय चिकित्सालय, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के चरक भवन पर अपनी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साकर्मियों को फल व नींबू पानी दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।