हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश शोपियां जिले ...

    शोपियां जिले में विस्फोट, तीन सैनिक घायल

    Blast in Shopian

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक वाहन में हुए विस्फोट में सेना के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने वीरवार को बताया कि सेडो शोपियां में एक निजी वाहन में हुए विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति और स्रोत (हथगोले के कारण विस्फोट या वाहन के अंदर पहले से लगाए गए आईईडी या बैटरी की खराबी) की जांच की जा रही है और इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्फोट में तीन सैनिक घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here