हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकारी योजनाओ...

    सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं: नरेंद्र कश्यप

    Ghaziabad
    Ghaziabad सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं: नरेंद्र कश्यप

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार चर्चा की।

    पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की प्रगति

    बैठक में उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग शरद श्रीवास्तव ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत गाजियाबाद में 611 छात्रों को 13 लाख 12 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई, जबकि मेरठ मंडल में कुल 12,652 छात्रों को लगभग 2 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि दी गई। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत गाजियाबाद में 760 छात्रों को 22 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई, जबकि मेरठ मंडल में कुल 12,736 छात्रों को 3 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि दी गई। उच्च कक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्सेज में अध्ययनरत छात्रों को गाजियाबाद में कुल 9,033 छात्रों को 37 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई, जबकि मेरठ मंडल में 54,54583 छात्रों को 153 करोड़ 14 लाख रुपये की धनराशि दी गई। शादी अनुदान योजना के तहत मेरठ मंडल के 2,626 लाभार्थियों को 5 करोड़ 25 लाख रुपये वितरित किए गए, जिसमें गाजियाबाद जनपद में 148 लाभार्थियों को 29 लाख 60 हजार रुपये वितरित किए गए। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत मेरठ मंडल में 548 छात्रों को ओ लेवल और 232 छात्रों को ट्रिपल सी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा

    उपनिदेशक दिव्यांगजन मेरठ मंडल ने मंत्री नरेंद्र कश्यप को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल में कुल 5,865 लाभार्थियों को लगभग 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है, जिसमें से 7,653 लाभार्थी गाजियाबाद के हैं। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत मेरठ मंडल में 1,072 लाभार्थियों को 85 लाख 3 हजार रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें गाजियाबाद में 245 लाभार्थियों को 18 लाख 23 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। दुकान निर्माण योजना में मेरठ मंडल में कुल 72 लाभार्थियों को 10,000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 7 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 25 लाभार्थी गाजियाबाद के हैं। शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मेरठ मंडल में कुल 34 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। कोकलियर इंप्लांट योजना के तहत मंडल के 18 लाभार्थियों का 1 करोड़ 8 लाख रुपये से कोकलियर इंप्लांट कराया गया है, जिसमें गाजियाबाद के 5 लाभार्थी भी शामिल हैं।

    वित्तीय वर्ष में और अधिक प्रयास करें

    मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में वे और अधिक प्रयास करें, जिससे विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में गत वित्तीय वर्ष में अधिक धनराशि का आवंटन शासन द्वारा किया गया था। इस वित्तीय वर्ष में भी धनराशि का आवंटन बढ़ाया जाएगा, जिससे और अधिक लोगों को लाभान्वित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि शत प्रतिशत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिया जा सके। बैठक में उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और मेरठ मंडल के समस्त जनपदों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।