हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Agniveer Registration: अग्निवीर के लिए पंजीकरण की अवधि में वृद्धि

    Agnipath Scheme

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। अग्निवीर और रेगुलर कैडर के सैनिक के तौर पर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण की सीमा 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है l राजस्थान के रहने वाले जो युवा उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें इस मौके का फायदा उठाने और भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। Agniveer Registration

    इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी) , अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वी पास) श्रेणियों के साथ साथ जेसीओ/ ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट / नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी) के लिए भी आवेदन कर सकते है l महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती है l भर्ती वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण जेआईए (ज्वाइन इंडियन आर्मी) वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 10 अप्रैल 2026 तक की जा सकती है| Agniveer Registration