हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा व्यवसायी से म...

    व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    फोन पर परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

    बाढ़ड़ा। (सच कहूँ न्यूज) बाढड़ा उपमंडल के नांधा निवासी एक व्यक्ति से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने इसकी शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नांधा निवासी सोहनलाल ने बताया कि उसका निजी व्यवसाय है। उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन उसने व्हाट्सएप कॉल अटेंड नहीं किया। इसके कुछ देर बाद उसने फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आई।

    यह भी पढ़ें:– बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारना चाहता था बंबीहा गैंग, हुआ बड़ा खुलासा

    सोहनलाल ने बताया कि उसके कॉल अटेंड करते ही सामने वाले ने उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त शक्स ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले शख्स ने उससे कहा कि तू बाल बच्चों वाला आदमी है, इसलिए रुपयों का जुगाड़ कर ले। सोहनलाल ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here