हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Eye Care Tips...

    Eye Care Tips: बारिश के मौसम में आंखों की समस्या से हैं परेशान तो जान लें जरूरी समाधान

    Eye Care Tips
    Eye Care Tips बारिश के मौसम में आंखों की समस्या से हैं परेशान तो जान लें जरूरी समाधान

    नई दिल्ली। Eye Flu after floods: पिछले काफी दिनों से भारी बारिश ने लोगों की जान (Health Tips ) जोखिम में डाल रखी है। रह-रहकर हो रही बरसात से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की स्थिति बनी रही है और अब इसके दुष्प्रभाव भी सामने आने लगे हैं। pink eye

    डॉक्टरों के अनुसार इकट्ठा हुआ यह बाढ़ का पानी कुछ मच्छर जनित बीमारियों को तो बढ़ावा दे ही रहा है, साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों के लिए भी समस्या उत्पन्न कर रहा है। इस बाढ़ के कारण बहुत से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आंखों की समस्याएं लेकर अस्पतालों में पहुंच रही है। दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार अस्पतालों में आंखों की समस्या के रोगियों की संख्या 50-60 फीसदी तक बढ़ी है।

    Eye Care Tips
    Eye Care Tips

    आंखों की इस समस्या को पिंक आइज नामक बीमारी भी कहा जाता है, यह बीमारी कंजंक्टिवा नामक पारदर्शी झिल्ली में संक्रमण या सूजन जैसी समस्या है। आमतौर पर एडेनोवायरस के कारण इस संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसी वायरस के कारण सामान्यत: सर्दी और ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण का खतरा भी पैदा हो सकता है। देखने में आया है कि बाढ़ के कारण इस समस्या का जोखिम अधिक बढ़ गया है। Eye Care Tips

    डॉक्टरों की मानें तो बाढ़ के कारण इकट्ठा हुए दूषित जल के कारण कई प्रकार के बैक्टीरिया के बढ़ने का जोखिम बढ़ सकता है, जिनसे आंखों में संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बाढ़ के चलते सिर्फ पेट में संक्रमण और मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों का जोखिम नहीं है, बल्कि इससे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों का खतरा भी बढ़ जाता है। आंखों की यह बीमारी अत्यधिक संक्रामक हो सकती है, आंखों के स्राव द्वारा दूषित सतहों के संपर्क में आने से यह आसानी से फैलती है। इसलिए डाक्टरों द्वारा सभी लोगों को इन दिनों आंखों की देखभाल करना अनिवार्य बताया गया है।

    जानें, क्या है इन दिनों आंखों की इस समस्या | Eye Care Tips

    आपने देखा होगा कि आजकल ज्यादातर लोगों की आंखें पिंक सी हो जा रही हैं, जोकि एक वायरल संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है। यह संक्रमण सामान्य इलाज से ठीक भी हो जाता है। इसलिए इसके समस्या के प्रति ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंखें शरीर का सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी विशेष देखभाल अति आवश्यक है। यदि आपकी आंखों में एलर्जिक समस्या है तो इसके कारण खुजली होना, आंखों से पानी आना और सूजन का अनुभव हो सकता है।

    क्या हैं लक्षण

    आंखों की इस समस्या के लक्षण आसानी से पहचाना जा सकता है। इस समस्या से ग्रसित होने पर आपकी एक या दोनों आंखों में लाली, खुजली, आंखों में किरकिरापन महसूस होना, एक या दोनों आंखों में पानी आने की समस्या या प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता होने का खतरा अधिक होता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    ऐसे करें बचाव

    डॉक्टरों के अनुसार आंखों की सार-संभाल करना अति अनिवार्य है। इसके लिए अपनी आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। आंखों को बार-बार न छुएं। अपने हाथों को धोते रहें। साफ तौलिये का प्रयोग करें और इसे किसी के साथ साझा न करें और आंखों के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल कुछ दिनों के लिए बंद कर दें।

    नोट: उपर दिए गए विचार और सुझाव सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए दिए गए हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी प्रक्रिया करने से पहले स्पेशलिस्ट या अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here