हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home खेल TEX vs NY MLC...

    TEX vs NY MLC 2025: फाफ डु प्लेसिस ने रचा दिया ऐसा इतिहास, बने पहले ऐसे खिलाड़ी!

    TEX vs NY
    TEX vs NY MLC 2025: फाफ डु प्लेसिस ने रचा दिया ऐसा इतिहास, बने पहले ऐसे खिलाड़ी!

    TEX vs NY MLC 2025: नई दिल्ली। अनुभवी क्रिकेटर और टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे इस लीग में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि एमआई न्यूयॉर्क के विरुद्ध खेले गए सीजन के 21वें मैच में हासिल की। उन्होंने केवल 53 गेंदों में नौ छक्के और पाँच चौकों की मदद से नाबाद 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। TEX vs NY

    इससे पहले, उन्होंने 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन बनाए थे और 8 जुलाई 2024 को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 58 गेंदों में एक और शतक जड़ चुके हैं। इस प्रकार, वे एमएलसी में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम को शुरुआती झटका समित पटेल (3 रन) के रूप में लगा, जब स्कोर सिर्फ तीन रन था।

    सैतेजा ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए

    इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मोर्चा संभालते हुए सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। सैतेजा ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद डु प्लेसिस ने मार्कस स्टोइनिस (22 गेंदों में 25 रन) के साथ 57 रन जोड़े। स्कोर जब 140 पर पहुँचा, तब तक टीम के तीन विकेट गिर चुके थे।

    इसके पश्चात डु प्लेसिस ने डोनोवन फेरीरा के साथ महत्त्वपूर्ण 81 रन की साझेदारी की। फेरीरा ने केवल 20 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें पाँच छक्के और तीन चौके शामिल थे। डु प्लेसिस अंत तक नाबाद 103 रन बनाकर लौटे। एमआई न्यूयॉर्क की ओर से जॉर्ज लिंडे और रुशिल उगरकर ने दो-दो विकेट लिए। TEX vs NY