हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी औरंगाबाद के फ...

    औरंगाबाद के फकरु राइन की बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

    Bulandshahr News
    Aurangabad News : औरंगाबाद के फकरु राइन की बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

    कोतवाली देहात नई मण्डी चौकी क्षेत्र में हुई सनसनी खेज वारदात

    • शव कब्जे में लेकर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद कस्बे के मौहल्ला रंगरेजान निवासी फकरु राइन की मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वो रोजाना की भांति बुलन्दशहर नई मंण्डी से डेढ़ लाख रुपए लेकर मौसमगढ के रास्ते वापस लौट रहे थे। घटना का आश्चर्यजनक पहलु यह है कि मृतक का रुपया सुरक्षित मिला। जिसके चलते हत्या का कारण रहस्यमय बना हुआ है।

    घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के पुत्र अदनान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर कोतवाली देहात अंतर्गत नई मंण्डी चौकी पर दी है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मौक़ा मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा। जांच पड़ताल जारी है। घटना से समूचे कस्बे में शोक व्याप्त है। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा रोडवेज के बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here