कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों आई गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रहीं और दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.64 प्रतिशत उतरकर 75.42 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 1.55 प्रतिशत गिरकर 81.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

                    पेट्रोल                   डीजल  (रुपये प्रति लीटर)
  • दिल्ली…….96.72……….. 89.62
  • मुंबई ……106.31……….. 94.27
  • चेन्नई…..102.73……….. 94.33
  • कोलकाता..106.03…………92.76

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here