हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में छोड़...

    यमुना में छोड़ा 42,793 क्यूसेक पानी, जलस्तर में 09 सेंटीमीटर की गिरावट

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 42,793 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। वहीं, यमुना के जलस्तर में 09 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से एक सप्ताह पूर्व वर्तमान मानसून सत्र का सर्वाधिक 3,29,313 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया था, जिससे कैराना के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। Kairana News

    खादर क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघा फसल में यमुना का पानी भर गया था। इसी पानी के चलते यमुना नदी क्षेत्र में दो दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहती रही, जिसके चलते प्रशासन व तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों की नींद उड़ी रही। हालांकि दो दिन बाद ही यमुना नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया था। यमुना के बहाव में गिरावट का सिलसिला निरन्तर जारी है। सोमवार को भी यमुना के जलस्तर में 09 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई।

    हालांकि हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी का सिलसिला अभी भी जारी है, लेकिन बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भारी कमी आई है। बैराज से सोमवार को 42,793 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। वहीं, यमुना का जलस्तर 09 सेंटीमीटर घटकर 230.16 मीटर पर आ गया, जबकि रविवार को यह 230.25 मीटर पर था। वहीं, ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन सुधांशु सिंह ने बताया है कि यमुना के जलस्तर में 09 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर सामान्य की ओर से बढ़ रहा है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– दो दिन बाद भी यमुना में कूदे बीएएमएस के छात्र का सुराग नही