कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव जगनपुर में चकरोड काटने का विरोध करने पर तीन पिता-पुत्रों ने किसान के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी संजीव ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि गुरुवार प्रातः करीब सवा आठ बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति व उसके दो पुत्र अपने ट्रैक्टर से खेत की चकरोड काट रहे थे। उन्होंने चकबंदी विभाग द्वारा लगाया गया निशानदेही का पत्थर भी उखाड़ दिया था। Kairana News
उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ में गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों में शामिल युवक ने उसे और उसके बच्चों को गोलियों से भूनने की भी धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिस पर आरोपी भविष्य में मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित किसान ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात















