हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Bihar: समस्ती...

    Bihar: समस्तीपुर में श्रद्धांजलि नामचर्चा के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया एक महीने का राशन

    Samastipur News
    Samastipur News: समस्तीपुर में श्रद्धांजलि नामचर्चा के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया एक महीने का राशन

    समस्तीपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव हरपुर एलॉथ ब्लॉक समस्तीपुर में श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष नामचर्चा का आयोजन किया गया। यह नामचर्चा सच्चे नम्र सेवादार शत्रुध्न इन्सां के पिता सचखंडवासी रामविलास इन्सां की याद में आयोजित की गई। बताया गया कि रामविलास इन्सां ने 19 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर परमात्मा के चरणों में स्थान प्राप्त किया। उनकी स्मृति में आयोजित इस नामचर्चा में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 20 अति जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन वितरित किया गया। Samastipur News

    इस अवसर पर समस्त बिहार के सच्चे नम्र सेवादारों और साध-संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा किए गए सत्कर्मों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। राशन वितरण के माध्यम से लोगों को सहायता प्रदान कर मानवता की सेवा का भाव प्रकट किया गया। इस तरह श्रद्धांजलि नामचर्चा के इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ समाजसेवा का भी प्रेरणादायक संदेश देखने को मिला। Samastipur News

    यह भी पढ़ें:– Punjab: खुशखबरी, पंजाब के इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, बढ़ेंगे जमीनों के भाव