हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश किसान की पीट-...

    किसान की पीट-पीटकर हत्या, लोगों में गुस्सा, सभी आरोपी फरार

    Madhya Pradesh
    Madhya Pradesh: किसान की पीट-पीटकर हत्या, लोगों में गुस्सा, सभी आरोपी फरार

    भिंड (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पांच लोगों ने एक राय होकर घर के बाहर सो रहे एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। मिहोना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के बेटे देवू शर्मा ने बताया वह कल रात खेत से घर जा रहा था, जैसे ही गांव में पहुंचा तो मेघश्याम शर्मा नामक आरोपी हाथ में फरसा लिए खड़ा था और विपिन शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, रामहेत शर्मा और पवन शर्मा पुरानी रंजिश को लेकर उसके पिता दिनेश शर्मा के साथ मारपीट कर रहे थे। लाठी और लोहे के सब्बल से मारपीट करने पर दिनेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे देवू शर्मा की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here