हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Hanumangarh: दबाव में आकर किसान ने की आत्महत्या, व्यक्ति ने जबरदस्ती ऐठें 7.50 लाख रुपए

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत, एक नामजद

    Suicide Case: हनुमानगढ़। एक व्यक्ति ने प्रौढ़ उम्र के किसान पर दबाव बनाकर उससे साढ़े सात लाख रुपए प्राप्त कर लिए। यही नहीं और रुपयों की भी मांग की। इससे दुष्प्रेरित होकर किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान किसान की अस्पताल में सांसें थम गईं। इस संबंध में मृतक के भतीजे की ओर से जंक्शन पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार दर्शनसिंह (45) पुत्र कालासिंह जटसिख निवासी वार्ड सात, गांव हिरणावाली ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके सगे चाचा गुरसेवक सिंह (60) पुत्र करतार सिंह जटसिख निवासी वार्ड सात, हिरणावाली किसान थे। उसके चाचा गुरसेवक सिंह के मोबाइल नम्बर पर सतपाल सिंह बराड़ नाम के व्यक्ति की कॉल आती रहती थी। सतपाल सिंह बराड़ की कॉल आने के बाद उसके चाचा गुरसेवक सिंह चिंतित हो जाते लेकिन किसी को कुछ नहीं बताते। सतपाल सिंह बराड़ ने उसके चाचा गुरसेवक सिंह पर दबाव बना कर अलग-अलग समय में 7 लाख 50 हजार ले लिए। सतपाल सिंह बराड़ ने 1 लाख 50 हजार रुपए और देने का दबाव बनाया।

    सतपाल सिंह बराड़ ने धमकी दी थी

    सतपाल सिंह बराड़ ने धमकी दी कि यदि सात जून तक रुपए नहीं दिए तो उसे व उसके परिवार को बदनाम और खत्म कर देंगे। इससे परेशान होकर उसके चाचा गुरसेवक सिंह ने सात जून की सुबह करीब 11-12 बजे के बीच अपने खेत में जाकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। खेत पड़ोसियों ने घर पर कॉल की। इस पर गुरसेवक सिंह को टाउन के महावीर हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। दोपहर करीब दो बजे गुरसेवक सिंह ने पूरे परिवार के सामने हॉस्पिटल में सतपाल सिंह बराड़ के मोबाइल नम्बर पर बात की।

    सतपाल सिंह बराड़ ने उसके चाचा को फोन पर गालियां निकाली और पैसे पहुंचाने को कहा। पैसे न पहुंचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फोन काट दिया। इलाज के दौरान उसके चाचा गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। दर्शन सिंह के अनुसार सतपाल सिंह बराड़ ने उसके चाचा गुरसेवक सिंह पर इतना दबाव बनाया कि वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए। पुलिस ने सतपाल सिंह बराड़ के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश दर्ज कर एसआई गजेन्द्र शर्मा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    नशे में धुत युवकों ने लड़कियों के साथ नाचने से रोका तो परिवार पर किया हमला