हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान ने की ख...

    किसान ने की खुदकुशी फांसी लगाकर दी जान

    गेहूं की फसल हो गई थी बरबाद

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) औरंगाबाद थाना क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान। मिली (Bulandshahr) जानकारी के अनुसार ग्राम केलंकी निवासी हरवीर पुत्र जवाहर सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष केलंकी बालका रोड स्थित एक आम के बाग में पेड़ से मृत अवस्था में लटका मिला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देख शोर मचाया शोर मचाने से आस पास काफी लोग एकत्रित हो गये। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पेड़ से उतरवाकर शव की शिनाख्त की शिनाख्त में मृतक की पहचान हरवीर सिंह केलंकी के रूप में हुई।

    यह भी पढ़ें:– महापौर पद के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली EVM के लिए नीला पेपर होगा इस्तेमाल

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। (Aurangabad) जांच पड़ताल में मिली जानकारी के अनुसार मृतक की गेहूं की फ़सल बर्बाद हो गई थी तभी से वह मानसिक तनाव से ग्रस्त था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और इकलौता पुत्र छोड़ा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here