हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अनाज खरीद किस...

    अनाज खरीद किसान को लगाया 38.88 लाख रुपए का चूना

    Hanumangarh News
    Hanumangarh News

    झुंझुनूं की फर्म के मालिक व मुनीम के खिलाफ मुकदमा

    हनुमानगढ़। किसान से लाखों रुपयों का अनाज खरीदकर भुगतान नहीं कर करीब 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अनाज की खरीद-फरोख्त का कार्य करने वाली झुंझुनूं की एक फर्म के मालिक व मुनीम के खिलाफ भादरा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (43) पुत्र रामजीलाल जाट निवासी चौबारा पीएस भादरा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह खेतीहर कृषक पेशा व्यक्ति है। महेश महला जाट निवासी झुंझुनूं आसपास पूरे एरिया में अनाज की खरीद-फरोख्त का कार्य अपनी फर्म मैसर्स महला ट्रेडिंग कम्पनी झुंझुनूं के अधीन करता है। महेश महला तहसील भादरा के गांवों से भी अनाज की गाड़ियां भरवाकर अनाज की खरीद का कार्य करता रहा है। Hanumangarh News

    इस कारण उसकी महेश महला से अच्छी जान-पहचान और वैश्वासिक सम्बन्ध हो गए। महेश महला की मुनीमी का कार्य रफीक खां पुत्र बाबू बरेम निवासी मंडावा करता है। वह व उसके मार्फत अन्य किसानों से महेश महला व रफीक खां 14 मई 2020 से 18 नवंबर 2020 तक 46 लाख 22 हजार 280 रुपए का अनाज उधार ले गए। महेश महला ने 7 लाख 34 हजार रुपए महेश महला ने अदा कर दिए। इसके बाद 38 लाख 88 हजार 280 रुपए महेश महला व रफीक खां के पास बतौर अमानत बकाया रहे। उक्त राशि के सम्बन्ध में उसने बार-बार तकाजा किया लेकिन इन लोगों ने उक्त राशि की अदायगी नहीं की। महेश महला व रफीक खां बाजार में मंदी होने व रुपयों की व्यवस्था नहीं होने का झांसा देते हुए टाल-मटोल कर समय निकालते रहे।

    इस पर उसने दो-तीन बार पंचायत भी की। पंचायत में भी महेश महला व रफीक खां ने बाजार में मंदी होने के कारण रुपए की अदायगी नहीं हो पाने और भविष्य में जल्द ही रुपयों की व्यवस्था कर अदायगी करने का वचन दिया परन्तु इसके बावजूद इन लोगों ने आज तक उक्त रुपयों की अदायगी नहीं की। आठ जून 2025 को उसने पुन: गांव चौबारा में एक पंचायत की। इसमें गांव के सुरजाराम, सुरेन्द्र, लीलूराम, यशवन्त, महावीर सहित काफी प्रतिष्ठित व मौजिज व्यक्ति मौजूद थे।

    पंचायत में भी उसने महेश महला व रफीक खां को उसके बकाया रहे 38 लाख 88 हजार 280 रुपए व ब्याज की राशि अदायगी करने के लिए कहा तो महेश महला व रफीक खां ने कहा कि उनकी नियत तो शुरू से ही उसके साथ कायम वैश्वासिक व घनिष्ठ सम्बन्धों का अनुचित लाभ उठाकर मिथ्या प्रवंचना करते हुए छल-कपट व बेईमानी पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए अनाज उधार लेकर धोखाधड़ीपूर्वक हड़प करने की थी। वे अब उधार लिए गए अनाज के शेष रुपयों की अदायगी नहीं करेंगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई वीरचंद के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    मालकिन के घर से भागी नौकरानी, कर गई ये बड़ा कारनामा!