हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गेहूं की रखवा...

    गेहूं की रखवाली कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या

    बड़ौत। (सच कहूँ न्यूज) तहसील क्षेत्र के बामनौली गांव के जंगल में गेंहू की रखवाली कर रहे किसान की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से तीन खोखे भी बरामद किए पुलिस मामले की छानबीन में जुटे।

    बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के जंगल में किसान रामबीर पुत्र ज्ञान सिंह रात्रि में अपने नलकूप पर गेहूं की रखवाली कर रहा था। गुरुवार सुबह आयुष नलकूप पर पहुंचा तो वहां उसके पिता रामबीर सिंह नहीं मिला बल्कि नलकूप की चारपाई पर कुत्ते बैठे मिले आवाज लगाते हुए इधर उधर देखा तो गेहूं के खेत मे खून से लतपथ पड़ा मिला, इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया हैं।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुईं हैं। परिजन का रो रो बुरा हाल बना हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here