हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश किसान नेता हे...

    किसान नेता हेतराम अस्पताल में भर्ती!

    Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व विधायक और वरिष्ठ माकपा व किसान नेता हेतराम बेनीवाल (Farmer Leader Hetram Beniwal) के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है। 94 वर्षीय बेनीवाल को हृदय संबंधी दिक्कत होने पर 27 मई को जयपुर स्थित सांगानेर एयरपोर्ट के पास ईटरनल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। पोते हर्शिल बेनीवाल ने बताया कि अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है, उम्मीद है कि अब उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। Sri Ganganagar News

    बेनीवाल के अस्वस्थ होने का पता चलने पर सांसद कुलदीप इंदौरा ने हॉस्पीटल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और स्वस्थ होने की कामना की। इनके अलावा सीकर सांसद अमराराम,माकपा नेता शोपतराम मेघवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने मोबाइल फोन पर कुशलक्षेम पूछते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। Sri Ganganagar News

    विधानसभा अध्यक्ष की दो टूक : कार्यपालिका की विधायी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here