हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब किसान की गोली...

    किसान की गोली मारकर हत्या

    Kolkata News

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर जिले के नांगला फरीद गांव में अज्ञात हमलावरों ने आज एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि परमिंदर सिंह (45) सुबह गांव में अपने खेतों में पानी देने गये थे। करीब दस बजे दो लोग हुंडई आई-20 कार में आये और परमिंदर सिंह पर गोलियां चलाईं।

    घायल परमिंदर सिंह को पहले जालंधर के एक अस्पताल में ले जाया गया पर गंभीर अवस्था के कारण उन्हें फिर सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने परमिंदर सिंह को मृत घोषित किया। हीर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के कारण का भी पता अभी नहीं चल पाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।