हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसान और सामा...

    किसान और सामाजिक संगठनों ने किया सांसद, विधायक का सामाजिक बहिष्कार

    boycott

    लघु सचिवालय में पंचायत कर जताया विरोध, मांगा इस्तीफा

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू सहित सामाजिक संगठनों ने पंचायत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक नैना चौटाला का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि अगर सांसद, विधायक ने सरकार से समर्थन वापिस लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया तो उनको गांव में नहीं घुसने देंगे और उनके निवास का घेराव करेंगे। चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर में मांगेराम नीमली की अध्यक्षता में भाकियू सहित कई सामाजिक संगठनों द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया।

    पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए किसान आंदोलन के पक्ष में नहीं आने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह व बाढड़ा विधायक नैना चौटाला का सामाजिक बहिष्कार किया गया। पंचायत में प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार किसान बार्डर पर बैठे शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे हैं। जबकि सरकार के जनप्रतिनिधि अब तक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इनका गांव में घुसने पर रोक लगाने सहित उनके निवास का घेराव किया जाएगा। पंचायत के बाद प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रतिनिधि रणबीर फौजी व धर्मेन्द्र सांगवान ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के जनप्रतिनिधियों ने अब तक किसानों के आंदोलन का समर्थन नहीं किया है। ऐसे में उनका सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।