हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश Sri Ganganaga...

    Sri Ganganagar: पानी की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम

    Sri Ganganagar News

    Sri Ganganagar Farmers Protest: श्रीगंगानगर। गंगनहर में 1500 क्यूसेक पानी पूरा नहीं से आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है। किसानों ने श्रीकरनपुर मार्ग पर फुस्सेवाला टोल प्लाजा व पदमपुर रोड पर सीसी हैड पर जाम लगाया है। किसान फिरोजपुर फीडर निर्माण के चलते गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग को लेकर विभाग की वायदा खिलाफी से नाराज हो गए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि फिरोजपुर फीडर निर्माण के चलते सरकार को पहले ही पूरा पानी देने के इंतजामात करने के मांग की गई थी। तब जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी देने की बात कही थी। Sri Ganganagar News

    Sri Ganganagar News
    Sri Ganganagar: पानी की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम

    बीते 3 दिन से बढ़ रहे तापमान ने किसाने की चिंता को बढ़ा दिया

    विभाग द्वारा बीकानेर कैनाल की सफाई नहीं करवाने से किसान पहले से ही पानी नहीं आने से आशंकित थे लेकिन बीच के दिनों मे मौसम अनुकूल रहा और कुछ एरिया में बरसात भी हो गई लेकिन बीते 3 दिन से बढ़ रहे तापमान ने किसाने की चिंता को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि तापमान बढ़ने से खेतों में खड़ी फसले सिंचाई पानी मांग रही है लेकिन नहरों में पानी नहीं आने के चलते किसानों की तीन-तीन बारियां पिट रही हैं। गंग कैनाल के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविन्द्र सिंह गिल ने कहा कि फरवरी में तापमान औसत से अधिक रहने व सिंचाई पानी की कमी से फसलें प्रभावित हो रही हैं।

    फिरोजपुर फीडर में नहरबंदी पूरी होने के बाद भी बीकानेर कैनाल को पूरा पानी नहीं मिला तो गंगनहर क्षेत्र में किसानों की फसलें तबाह हो जाएंगी। सरकार को चाहिए कि वे तुरन्त सरकार से बात करके गंगनहर में 2 हजार क्यूसेक पानी चलाये ताकि सभी नहरों के किसानों को प्रर्याप्त पानी मिल सके। पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए 21 जनवरी से फिरोजपुर फीडर में बंदी चल रही है जो 25 फरवरी को समाप्त होगी और फीडर में पुनः पानी का प्रवाह शुरू हो सकेगा। अब फिरोजपुर फीडर में नहरबंदी खत्म होने को छह दिन ही शेष हैं, लेकिन एक दिन भी आश्वासन के अनुसार 1500 क्यूसेक पानी खखां हैड पर नहीं मिला है Sri Ganganagar News