हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बरनाला : मांग...

    बरनाला : मांगों को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

    धरने के दूसरे दिन किसानों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी | Protest

    • मांगें पूरी नहीं होने पर दिन-रात जारी रहेगा धरना

    बरनाला(मालविन्दर सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों व खेत मजदूरों ने सरकार की बुरी नीतियों के खिलाफ स्थानीय डिप्टी कमिशनर के कार्यालय के आगे दिया जा रहा (Protest) धरना आज दूसरे दिन में शामिल हो गया है। धरने के दूसरे दिन बड़ी संख्या किसानों ने सरकार के खिलाफ गुस्सा भरपूर नारेबाजी की। धरने को राज्य अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह ने कहा कि नयी आर्थिक नीतियों के अंतर्गत किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से अपनी, मांगों की प्राप्ति के लिए लगातार संघर्ष किये जा रहे हैं परंतु सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। किसान की हालत दिन प्रति दिन बुरी होती जा रही है और ऊपर से दिन प्रतिदिन बढ़ रही महँगाई ने बुरा हाल कर रख दिया है। नेताओं ने कहा कि यह धरना दिन रात जारी रहेगा।इस मौके कृष्ण सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, नाजर सिंह, जज सिंह, कुलजीत सिंह, नाहर सिंह, दर्शन सिंह, बलौर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

    किसानों की मुख्य मांगें | Protest

    • बिजली रेटों में विस्तार करना बंद किया जाये।
    • पराली को मजबूरीवश आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मामला और जुर्माने रद्द किये जाएं।
    • कम्बाईन मालिकों को किए 2-2 लाख के जुर्माने माफ किये जाएं।
    • किसानों और खेत मजदूरों के कर्जों को माफ किया जाये।
    • स्वीकृत की 3-3 लाख रुपये की राहत तत्काल जारी की जाये।
    • स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू की जाये आदि।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।