हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि विकास मे...

    कृषि विकास मेले में 1.5 लाख किसानों ने सीखी आधुनिक कृषि तकनीक

    Hisar News
    खेती हमारी जान है तो पहलवान हमारी शान- मुख्यमंत्री

    पौने 2 करोड़ से अधिक के रबी फसलों के उन्नत बीज खरीदे | Hisar News

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिनों तक चले हरियाणा कृषि विकास मेले (Krishi Vikas Mela) के दौरान हरियाणा ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसानों ने मेले में अपनी रुचि दिखाई। इस दौरान जहां किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी ली।

    वहीं खेती में मशीनीकरण के प्रयोग कई ज्ञान सीखा। मेले की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिनों के दौरान डेढ़ लाख से अधिक किसानों का जमावड़ा लगा रहा इस दौरान पौने दो करोड रुपए से अधिक के रवि फसलों के उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री हुई। उल्लेखनीय है कि किसानों को आगामी रबी मौसम की फसलों व सब्जियों के बीज तथा फलों की नर्सरी उपलब्ध करवाने के लिए विश्वविद्यालय ने मेला स्थल पर सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बीज बिक्री की पर्याप्त व्यवस्था की थी। Hisar News

    जैविक उर्वरकों में भी दिखाई रुचि

    बीज के अलावा किसानों ने 1.55 लाख रुपये के जैव उर्वरक तथा 75 हज़ार रुपये का कृषि साहित्य भी खरीदा। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म का भ्रमण करवाकर उन्हें वैज्ञानिक विधि से उगाई गई फसलों के प्रदर्शन प्लॉट दिखाए गए तथा उन्हें जैविक खेती, खेती में प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, कृषि उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने व फसल लागत कम करने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। Hisar News

    इस अवसर पर किसानों ने विश्वविद्यालय की ओर से मिट्टी व पानी जांच के लिए की गई व्यवस्था का भी लाभ उठाया और उन्होंने कुल 762 नमूने टैस्ट करवाए। संयुक्त निदेशक विस्तार डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मेले में लगाई गई कृषि-औद्योगिक प्रदर्शनी किसानों के आकर्षण का विशेष केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 350 स्टॉल लगाए गए है। इन स्टॉलों पर विश्वविद्यालय तथा गैरसरकारी एजेसियों व मल्टीनैशनल कंपनियों द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी, मशीनें, यन्त्र आदि प्रदर्शित किए गए हैं, जिन पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही।

    यह भी पढ़ें:– उकलाना हलके में 12 करोड़ रुपए से बनेंगी 8 नई सड़कें: श्रम मंत्री अनूप धानक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here