हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा केन्द्र व राज...

    केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ तेज होगा किसान आंदोलन

    Farmers' movement sachkahoon

    29 जुलाई को दादरी मेंं आयोजित होगी किसान महापंचायत : बलवंत नंबरदार

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को तेज करते हुए एक तरफ 200 किसान प्रतिदिन जंतर-मंतर नई दिल्ली में किसान संसद लगाने के लिए भेजने शुरू कर दिए हैं। वहीं कितलाना टोल प्लाजा पर सैकड़ों किसान-मजदूरों ने दिल्ली संसद भवन पर जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। दिल्ली किसान संसद में शामिल होने के लिए किसानों में भारी उत्साह है। इस बीच यह आंदोलन गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाने के लिए फौगाट खाप-19 की ओर से 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे स्वामी दयाल धाम दादरी में एक महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें सभी खापों, किसान व मजदूर संगठनों तथा सभी सामाजिक संगठनों को इस महापंचायत में आमंत्रित किया जा रहा है।

    वीरवार को कितलाना टोल धरने को संबोधित करते हुए फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत फौगाट नंबरदार ने बताया कि इस महापंचायत में आंदोलन को 36 बिरादरियों में मजबूती के लिए आपसी भाईचारे को और ज्यादा मजबूत करने के सुझाव मांगे जाएंगे। कितलाना टोल प्लाजा पर 210वें दिन धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फौगाट खाप से बलवंत नंबरदार, श्योराण खाप से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुगड़, गंगाराम श्योराण, युवा कल्याण संगठन के सचिव सुभाष यादव, प्रताप सिंह सिंहमार, महिला नेत्री फुला कितलाना, विद्या कोंट व चन्द्रकला डोहकी ने सयुक्त रूप से की। धरने में मा. ताराचन्द चरखी, मौजीराम नचकुण्डी, सुरजभान सांगवान, मीरसिंह नीमड़ीवाली, राजकुमार हड़ौदी, जगदीश हुई, सुरेन्द्र कटारिया, राजकुमार बिलावल, ईशवर कोंट, जयपाल खाती, अनिल शेषमा शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।