हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के किसान बरते ये सावधानी नहीं तो… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट –

    Haryana Punjab Weather
    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के किसान बरते ये सावधानी नहीं तो... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट -

    Haryana Punjab Weather: चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा और पंजाब में तापमान में गिरावट और ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को हरियाणा राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है, जो मौसम की सामान्य स्थिति के करीब है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पंजाब में भी ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रोपड़ में रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिले जैसे अमृतसर, पठानकोट, फरीदकोट आदि में तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा। पंजाब में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 27 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी, जबकि रात्रि के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि धुंध के प्रकोप और तापमान में गिरावट को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखरेख करें, खासतौर पर सब्जियों और आलू जैसी ठंडी में प्रभावित होने वाली फसलों की सुरक्षा के उपाय करें।

    गाजियाबाद फिर सबसे प्रदूषित

    उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, और राजस्थान के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक अत्यंत गंभीर स्थिति में है। गाजियाबाद का एक्यूआई 434, बागपत 403, हापुड़ 380, मेरठ 374, दिल्ली 370, ग्रेटर नोएडा 364, भिवाड़ी 338, भिवानी 324, यमुनानगर 318, जींद 316, सोनीपत 311, कुरूक्षेत्र 309, और रोहतक 301 दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़, पटियाला और अमृतसर में एक्यूआई क्रमश: 194, 173, और 155 है। हरियाणा के यमुनानगर, जींद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और रोहतक में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक श्रेणी में है।