हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मांगो को लेकर...

    मांगो को लेकर दुहाई टोल पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गरजे किसान

    Ghaziabad-News
    • टोल कर्मी लगातार एक्सप्रेस-वे पर किसानों के साथ करते है बदतमीजी :बिजेंद्र सिंह
    • किसान को परेशान करने वालो का इलाज किया जाएगा :जय कुमार मालिक
    • एक रहे,किसान आपनी ताकत को समझ ले:ममता चौधरी

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। पुलिस कमिशनरेट गाजियाबाद के अंतर्गत आने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दुहाई टोल पर अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू किया। भाकियू का यह टोल आंदोलन(पंचायत) गाजियाबाद,बागपत,पलवल आदि समस्त एक्सप्रेस-वे के टोल पर जारी है। किसानों की मांग है कि टोल कर्मी लगातार किसानों को टोल पर परेशान करते है। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह का कहना है कि आज टोल अधिकारियों से बाबत वार्ता की जाएगी।

    टोल के उच्च अधिकारीयों से वार्ता के लिए कमेटी बनाई गई है वह टोल अधिकारियों से वार्ता करेंगे। किसानों की टोल के दोनों तरफ जमीन है। किसान रोज टोल देगा ? यह गलत है। दिन में दस बार किसान अपने खेत और अन्य कार्यो के चलते आवागमन करता है। उनसे टोल वसूली उचित नही।

    आसपास के गांवों के किसानों को परेशान किया जाता है। अपनी मांगों को लेकर भाकियू के सेकड़ो कार्यकर्ता ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर टोल पर पहुंचे और वहां उन्होंने पंचायत शुरू की। एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मालिक ने कहा कि टोल अधिकारी अपनी हरकतों से बाज आएं किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर न करें।

    जिला उपाध्यक्ष टीनू दुहाई ने कहा कि किसान का लोकल में एक्सप्रेस-वे पर बाइक का चालान नही होना चाहिए। किसान के ट्रेक्टर को छोटा मिले।टोल टैक्स पर लग रहे गुंडा टेक्स में किसान को राहत मिल। कोई किसान गुंडा टेक्स नही देगा । ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर किसानों के साथ गलत व्यवहवार करते है टोल कर्मी। जो बर्दास्त नही होगी। किसान अपने कार्य के लिए रोजाना के बार अपने कार्य के लिए आता जाता है । उसे परेशान करने का काम न किया जाए।

    जिला प्रभारी जय कुमार मालिक ने कहा कि आज पंचायत में निर्णय होगा। किसानों को परेशान किया गया तो किसान मजबूर होकर इनका इलाज करेगा। किसान को मजबूर न किया जाए। जब तक टोल के उच्च अधिकारी वार्ता करके समाधान नही करेंगे टोल पर पंचायत जारी रहेगी। किसानों ने अपने खाने की व्यवस्था कर रखी है। किसानो ने दुहाई टोल पर पकोड़ियां बनानी शुरू कर दी है।

    इस मोके पर भाकियू के एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मालिक,ममता चौधरी,रेणु चौधरी,बबिता चौधरी, बाबा परमेन्द्र आर्य,महेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,राजबहादुर नेहरा,सुधीर चौधरी(बाहुबली),सचिन तेवतिया,दिनेश खेड़ा, सुंदर सिंह गुर्जर,सुनील बालियान, बलराम चौधरी,चेतन त्यागी,मनबीर प्रधान,लीलू त्यागी,अमित त्यागी,नीरज त्यागी,मास्टर महेंद्र सिंह, सतेंद्र त्यागी, विनीत त्यागी, पवन चौधरी (दुहाई), ब्रह्मपाल चौधरी, आदि मौजूद है। किसानों की पंचायत अभी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here