हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान: किस...

    राजस्थान: किसानों ने भाजपा नेता से की हाथापाई और फाड़े कपड़े

    Farmer-Protest

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर में केन्द्र सरकारके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ हाथापाई की तथा उनके कपडे फाड दिये। किसान विरोध जताते हुए भाजपा के धरना स्थल की तरफ बढ़े तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें किसानों के साथ-साथ कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मामूली चोटें आईं। जिला कलेक्ट्रेट और इसके आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

    भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। भाजपा ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर श्रीगंगानगर जिले के किसानों को पूरी मात्रा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं करवाने, डीजल-पेट्रोल तथा बिजली की दरों में कमी लाने के लिए करों में कटौती नहीं करने सहित किसानों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आज अपने जन जागरण अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट पर धरने की घोषणा की थी। दूसरी तरफ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी गठित संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल श्रीगंगानगर जिले के आधा दर्जन किसान संगठनों ने इसे भाजपा की नौटंकी करार देते हुए विरोध जताने का आह्वान किया था। दोनों पक्षों में टकराव नहीं हो जाए, इसके मद्देनजर प्रशासन ने माकूल बंदोबस्त किए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।