हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश बागपत में किस...

    बागपत में किसान की गला रेतकर हत्या

    Ballia

    बागपत (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी, जिसका शव सरकारी नलकूप के पास पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के अनुसार मंगलवार देर रात सूचना मिली कि पांची गांव के सरकारी नलकूप के पास अमर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अमित त्यागी की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अमित हर तीन भाई हैं और खेती करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।