हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश Farmers prote...

    Farmers protested: मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर एकजुट हुए किसान! प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    Sirsa News
    Farmers protested: मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर एकजुट हुए किसान! प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    Farmers protested: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल पंजाब व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू ने बताया कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला रही है। Sirsa News

    पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए | Sirsa News

    बीती 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किया जाए। गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किए जाएं। क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

    इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की नये मंडी व्यापार प्रोग्राम फ्रेमवर्क, सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानूनी प्रावधान, नये बिजली कानून, किसान मजदूर की कर्ज मुक्ति, पराली जलाने के मुकदमों के खिलाफ, आवारा सांड व कुत्तों के प्रबंधन इत्यादि पुरानी मांगों के समाधान के लिए पुरजोर अपील करते हुए सरसा संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक संगठनों ने सामुहिक विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस मौके पर बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी, जसबीर सिंह भाटी, भूपिंद्र सिंह डबवाली, नायब सिंह नंबरदार, गुरादित्ता, प्रितपाल सिद्धू, बलराज बणी, जगदीश रुपावास, भगवान पाल सिंह अहिरवां, स्वर्ण सिंह विर्क, दलीप सिंह रायपुर, सुंदरपाल हैबुआना ने पंजाब व केंद्र सरकार से सभी मांगों का समाधान करने की अपील की। Sirsa News

    चेयरमैन का चाबुक और कर्मचारियों पर गाज!