हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Farmer News: किसान कल रोकेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग तीन स्थानों पर लगाएंगे अनिश्चितकालीन जाम

    Rajasthan
    Rajasthan: किसान कल रोकेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग तीन स्थानों पर लगाएंगे अनिश्चितकालीन जाम

    शांतिपूर्ण रहेगा बंद, कानून व्यवस्था की होगी पालना: किसान प्रतिनिधि

    • लूणकरणसर में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संवाद | Rajasthan

    घड़साना/बीकानेर (सच कहूं न्यूज)। Bikaner News: इंदिरा गांधी नहर परियोजना में पानी की मांग को लेकर श्रीगंगानगर जिला से लेकर बीकानेर तक के किसान आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। किसानों द्वारा शनिवार को घड़साना टोल नाके, भारतमाला सड़क पर पूगल के पास व लूणकरणसर के पास दो जगह पर अनिश्चितकालीन जाम लगाया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है किसान तहसील स्तर तक भी मार्ग जाम कर सकते हैं। Rajasthan

    किसान प्रतिनिधियों ने किसानों से इस तीन जगह ही जाम में शामिल होने व जरूरत पड़ने पर सभी जगह जाम करने की बात कही है। इधर किसानों के आंदोलन को देखते हुए श्रीगंगानगर बीकानेर से लेकर आला स्तर के अधिकारी सतर्क हो गए है। किसान नेता सत्यप्रकाश सिहाग ने आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार किसान तीन जगह पर जाम लगा रहे हैं घड़साना रावला, रायसिंहनगर विजयनगर तक के किसान घड़साना टोल नाके पर, खाजूवाला क्षेत्र के किसान पूगल से गुजर रही भारत माला रोड़ पर व लूणकरणसर क्षेत्र के किसान भी भारतमाला सड़क परियोजना पर जाम लगाएंगे। Rajasthan

    उन्होंने किसानों से अपने आक्रोश को काबू में रखते हुए इस बार इन्हीं स्थानों पर जाम में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि टोल नाके पर किसान नेता आगे की रणनीति पर काम करेंगे। जरूरत पड़ी तो गांव गांव स्तर पर सड़क मार्ग जाम किए जाएंगे।

    इधर, लूणकरणसर में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थित वार्ता के दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया कि शनिवार को प्रस्तावित बंद पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा। श्रीमती वृष्णि ने राज्य सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। Rajasthan

    यह भी पढ़ें:– Heritage Festival 2025: हवाई जहाज के मॉडलों का शो कल, तैयारियों मुकम्मल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here